केरलम पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका… 13 की मौत, कई घायल; पीएम ने जताया दुख

Spread the love

केरलम के त्रिशूर में त्रिशूर पूरम फेस्टिवल से कुछ दिन पहले फायरवर्क्स स्टोरेज फैसिलिटी में एक भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है. इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. घटना को लेकर बचाव अभियान जारी है और काफी ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका है. 

पीएम ने जताया दुख: घटना को लेकर पीएम ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बयान सामने आया है. ऑफिस के मुताबिक पीएम ने हादसे को लेकर कहा,’ केरल के त्रिशूर स्थित एक पटाखा कारखाने में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

कैसे हुआ हादसा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब त्रिशूर पूरम फेस्टिवल के लिए तिरुवंबाडी ग्रुप पटाखों की सामग्री बनाई जा रही थी. इस दौरान इतनी तेज धमाका हुआ कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गई. आसपास के लोगों को यह पहले भूकंप लगा था. हादसे के बाद पूरा इलाका आग और धुएं से भर गया. इससे रेस्क्यू मिशन में भी काफी परेशानी आई.

घायलों की स्थिति गंभीर: हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम, पुलिस एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. इस दौरान घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया. केरलम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के मुताबिक, हादसे में अबतक 13 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. वहीं घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है. उन्हें ICU में भर्ती किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *