बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंजा पूरा धाम

Spread the love

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति भावना के साथ ‘बद्री विशाल’ और ‘लक्ष्मी माता’ के जयकारे लगाए. इस शुभ अवसर पर सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे हैं. कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता देखने को मिला, जो कि बहुत ही अद्भुत दृश्य रहा.

भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह: बद्रीनाथ धाम में जैसे ही कपाट खुले, पूरे मंदिर परिसर में ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारे गूंजने लगे. इस खास मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे और इस पवित्र पल के साक्षी बने. भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के लिए भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला. कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं और लोग खुद को सौभाग्यशाली मानते नजर आए. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम में उपस्थित रहे और उन्होंने भी पूजा-अर्चना की. 

भगवान बद्रीनाथ मंदिर को इस बार बेहद खास तरीके से सजाया गया है. करीब 25 क्विंटल फूलों से पूरे धाम को भव्य रूप दिया गया है, जिससे मंदिर की सुंदरता और भी निखर गई है. खास बात यह है कि पहली बार फूलों की सजावट के जरिए ‘ओम लक्ष्मीपति नमो’ लिखा गया है. इसके साथ ही ‘जय श्री बद्री नारायण’ और ‘बैकुंठाय नमो’ जैसे पवित्र संदेश भी फूलों से उकेरे गए हैं, जो श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. 

इतने बजे बद्रीविशाल के दर्शन: आज यानी कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बद्रीविशाल के पुष्प शृंगार के दर्शन होंगे.  सुबह 10 बजे के बाद बद्रीविशाल का महाभिषेक भी किया जाएगा. इसके साथ ही नित्य पूजा आरंभ हो जाएगी. 

हो गया है चार धाम का आगाज: आज बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा अब पूरी तरह से चालू हो गई है. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस धार्मिक यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है. इससे पहले 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के द्वार खोले गए थे. इसके बाद 22 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. अब चारों धाम खुलने के साथ ही भक्तों में उत्साह बढ़ गया है और आस्था व भक्ति के साथ यात्रा का सिलसिला शुरू हो चुका है. वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चमोली प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह तैनात कर दी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *