गाजियाबाद में 15 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 4 फ्लोर चपेट में, लोग घर छोड़कर भागे

Spread the love

UP के गाजियाबाद में बुधवार सुबह 8.30 बजे गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. आग 15 मंजिला बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने ऊपर की 3 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं का गुबार करीब 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा है.

फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर आए. सीढ़ियों से नीचे भागे। सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं. सूचना पर फायर ब्रिगेड की 11गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं.

बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में लगी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।. पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है. बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है. लोगों को इलाके से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. घटना इंदिरापुरम इलाके के अभय खंड की है.

फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. फायर ब्रिगेड की 11 टीमें टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *