बर्थडे पार्टी में 3 दोस्तों की हत्या करने वाले को पुलिस ने किया एनकाउंटर में ढेर

Spread the love

बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं.

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई. ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था. मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई.

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने जीतू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दरअसल, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी. इस दौरान दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया था। इससे वह भड़क गया और उसने गोलियां बरसा दीं. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) शामिल थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था.

फोरेंसिक टीम ने एनकाउंटर स्पॉट की जांच की. एनकाउंटर पर मृतक अमरदीप की बहन बोली- मुझे तसल्ली मिली जिस अमरदीप की जीतू ने हत्या की थी, उनकी बहन राधा ने एनकाउंटर पर कहा- “मुझे बहुत तसल्ली मिली है. इसके लिए मैं सीएम योगी को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं, क्योंकि मैंने मांग की थी कि खून के बदले खून चाहिए. मैं यही कहना चाहती हूं कि पुलिस-प्रशासन जिस तरह काम कर रहा, उसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रखी जाए. ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *