UP कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए. उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ.
ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए जांच की गई. डॉक्टर्स की टीम देखभाल में लगी हुई है। जिस वक्त अजय राय की तबीयत बिगड़ी, वे पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में थे. अचानक उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई. इस पर वे आवास जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही वो बेहोश हो गए.
मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद अजय राय का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया. प्रदेश ऑफिस में सीने में दर्द उठा लखनऊ में कांग्रेस ने शुक्रवार को श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शिक्षक और डॉक्टरों का सम्मेलन किया. इसमें दिल्ली से अविनाश पांडेय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया.
अजय राय यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट ड्राप करने गए थे. उसके बाद माल एवेन्यू स्थित पार्टी ऑफिस में वापस आए। यहां पर दूसरा कार्यक्रम चल रहा था. तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ. इस पर अजय राय ने साथियों से कहा कि उन्हें घबराहट हो रही है. घर ले चलो। अजय राय को तेलीबाग स्थित उनके अपार्टमेंट में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई। तुरंत उनको मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया.
















Leave a Reply