दिल्ली के जज अमन कुमार शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. शनिवार को सफदरजंग इलाके में उनका शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला. जानकारी के मुताबिक थाना सफदरजंग एन्क्लेव को आज एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें आत्महत्या के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान पुलिस को जानकारी दी गई कि 30 साल के अमन कुमार शर्मा ने अपने आवास पर सुसाइड कर लिया है. वह दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में डीएलएसए (DLSA) के पद पर तैनात थे. घटना की जानकारी अमन के जीजा शिवम ने दी.
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, अभी तक किसी भी प्रकार की संलिप्तता साबित नहीं हुई है. हालांकि, जांच प्रक्रिया के तहत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
मृत जज अमन कुमार शर्मा के रिश्तेदार राजेश शर्मा कहते हैं, “…आप पुलिस के माध्यम से भी बयान की पुष्टि कर सकते हैं. शव को अलवर ले जाया गया है, और मुझे भी वहां पहुंचना होगा.”
पिता को फोन कर बताया, मैं बहुत परेशान चल रहा हूं: मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि अमन शर्मा ने रात 10 बजे अपने पिता को फोन किया था और बोला था मै बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है. पिता ने अमन का हौंसला बढ़ाया और पूछा बेटा क्या हुआ? रात में ही पिता अलवर से दिल्ली के लिए निकल गए और 12 बजे पहुंच गए थे. यहां आने पर मालूम चला कि अमन का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था, अमन ने कहा मुझे 2 महीने से बहुत परेशान कर रखा है.
बाथरूम में मिला शव सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत एक पीसीआर कॉल मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत ग्रीन पार्क मेन स्थित यू-4ए, प्रथम तल पर पहुंची. जांच के दौरान पता चला कि अमन कुमार शर्मा अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिले. बाहर से चढ़कर बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़ा गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बाथरूम का शीशा तोड़ा गया.
पत्नी भी ज्यूडिशियल ऑफिसर, बहन IAS अधिकारी: अमन की पत्नी भी ज्यूडिशियल ऑफिसर हैं, पत्नी की बहन IAS अधिकारी हैं और जम्मू में पोस्टेड हैं. पिता के अनुसार, अमन ने बताया कि निधि ही मालिक है, उनका बहुत कंट्रोल है घर में. घर में सब उनकी चलती है. पिता ने अमन को समझाने की कोशिश की. पिता ने बताया, बहु ने कहा कि अगर आप यहां से नहीं जाओगे तो मैं पुलिस बुला लूंगी आपको बंद करवा दूंगी. खैर पिता रात को रुके, पिता ने अमन की पत्नी के माता पिता को संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया.
19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा से जुड़े अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी. उन्होंने वर्ष 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की और विभिन्न अदालतों में न्यायिक जिम्मेदारियां निभाईं.
अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा अदालत में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात थे. उनकी अचानक मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि न्यायिक तंत्र से जुड़े लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है.
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. दिल्ली पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.















Leave a Reply