अंबेडकरनगर में 4 बच्चों के हत्याकांड में नया मोड़, लापता मां का शव मिलने से हड़कंप

Spread the love

अंबेडकरनगर में चार भाई-बहन की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. हत्या के बाद फरार मृतक की मां का शव भी मिलने से हड़कंप मच गया. घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही नाले के किनारे महिला का शव मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

यह है पूरा मामला: दरअसल, अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में ​शनिवार को चार भाई बहन का शव खून से लथपथ मिला था. पूछताछ में पता चला था कि नियाज सऊदी अरब में नौकरी करता है. उसकी पत्नी गाजिया खातून अपने चार बच्चों शफीक, सउद, उमर और बेटी सादिया के साथ घर पर अकेले रहती थी. चार बच्चों की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद गाजिया खातून फरार थी. 

हत्याकांड के फरार थी मृतक बच्चों की मां:  पुलिस को गाजिया खातून पर हत्या का शक था. पुलिस गाजिया की तलाश कर रही थी. इस दौरान गाजिया खातून का भी शव मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं, इससे पहले दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद चारों मासूम बच्चों के शव गांव पहुंचे, पूरे इलाके में चीख-पुकार गूंज उठी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव का माहौल शोक में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *