झारग्राम में PM का ‘झालमुड़ी’ वाला दांव कर रहा काम, बीजेपी 8000 वोटों से आगे

Spread the love

पश्चिम बंगाल की राजनीति में झारग्राम और खड़गपुर सदर दो ऐसे ध्रुव हैं, जो राज्य के मिजाज को दर्शाते हैं. आज इन दोनों के परिणाम सामने आ रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. झारग्राम, जो कभी वामपंथ का गढ़ था, पिछले कुछ चुनावों में भाजपा और टीएमसी के बीच शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया है.

पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान यहीं झालमुड़ी खाई थी, जिसकी फोटो-वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. अब इसका असर झारग्राम सीट पर देखने को मिल रही है, बीजेपी यहां से आगे चल रही है.

बीजेपी 8000 वोटों से आगे: झारग्राम सीट पर लगातार बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. अब तक वोटों की गिनती में लक्ष्मीकांत साव को 29882 वोट मिले हैं, बीजेपी के लक्ष्मीकांत साव टीएमसी के मोंगल सरेन से 8000 वोटों से बढ़त बना लिए हैं. मोंगल सरेन को अभी तक 21882 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर टीएमसी के मोंगल सरेन हैं जिनको अभी तक 13146 वोट मिले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *