अंबेडकरनगर में 4 बच्चों और मां हत्यारा आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Spread the love

UP के अम्बेडकरनगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बच्चों और उनकी मां के हत्यारे आमिर को सोमवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया.  पुलिस और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ बाईपास के पास हुई. मुठभेड़ में पुलिस टीम के दो जवान भी घायल हो गए. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को  जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. आरोपी आमिर इसके पूर्व भी हत्या और दुराचार के मामले जेल जा चुका है,,जमानत पर इस समय बाहर था.

क्या था पूरा मामला? यह हृदयविदारक घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास की है. मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले के निवासी सऊदी अरब में रह रहे नियाज़ अहमद के घर में चार बच्चों के शव शनिवार को कमरे में बिस्तर से बरामद हुए थे. बच्चों के सिर पर सिलबट्टे जैसे किसी भारी वस्तु से ताबड़ तोड़ प्रहार किए गए थे.  पुलिस प्रथम दृष्टया बच्चों की मां को हत्यारोपित मानकर उसकी तलाश में जुटी थी.

कयास लगाए जा रहे थे कि मां ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई. बच्चों की मां का शव घर से करीब 100 मीटर दूर नाले से रविवार को पुलिस ने बरामद किया था. फिर तो केस की गुत्थी और उलझ गई. इसके बाद पुलिस की कार्रवाई की दिशा बदल गई.  उसने रात में हुई मुठभेड़ में घटना में शामिल आमिर को मार गिराया. 

हत्याकांड का विवरण: आमिर पर चार मासूम बच्चों और उनकी मां की नृशंस हत्या का आरोप था. पहले बच्चों के शव बरामद हुए थे और बाद में मां का शव भी एक नाले से मिला, जिसके बाद पुलिस ने आमिर की तलाश तेज कर दी थी. आरोपी आमिर का पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह कई बार जेल जा चुका था.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *