काउंटिंग के बीच ममता बोलीं- हम ही जीतेंगे, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे

Spread the love

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी. शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है.

भाजपा 198 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है. अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है. अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी.

उधर आसनसोल में टीएमसी ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ की गई. वहां एक बम भी मिला। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं. सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं. मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है. ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं.

भाजपा को इस बार 6% वोट ज्यादा, 121 सीटें बढ़ती दिख रहीं: 2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 121 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *