पश्चिम बंगाल में चुनावी शिकस्त के बाद भी इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी की सरकार को राज्यपाल ने आखिरकार बर्खास्त कर दिया. आज राज्यपाल आरएन रवि ने पूरे मंत्रिमंडल को भंग कर दिया. इसके साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है.
पश्चिम बंगाल में 4 मई को रिजल्ट आने के अगले ही दिन ममता बनर्जी ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को खारिज करते हुए कह दिया था कि वे हारी नहीं हैं. वे इस्तीफा नहीं देंगी. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि हार के बाद सूबे का मुखिया इस्तीफा देने से ही इनकार कर दे. राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के क्लॉज (2) के सब-क्लॉज (b) के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल किया है. विधानसभा भंग होने के साथ ही बंगाल में पिछले 15 साल से चला आ रहा ममता राज का खात्मा हो गया.
लोकभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मौजूदा मंत्रिमंडल ने चुनाव परिणामों के बाद नैतिक आधार खो दिया था, इसके बावजूद ममता सरकार ने इस्तीफा नहीं दिया. संवैधानिक स्थिति को देखते हुए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद को पद से हटाने का फैसला लिया है.














Leave a Reply