सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे. कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया.
शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले. आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी.
ममता जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही. कुछ ही महीनों में ये सब खत्म हो जाएगा.
सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे.
56 साल के सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है. वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते. यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था. भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं.

‘नई जिम्मेदारी के लिए सबका आभार’- शुभेंदु अधिकारी इससे पूर्व बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेतृत्व और नवनिर्वाचित विधायकों का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि ‘मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और जी का दिल से धन्यवाद करता हूं.
असम-बंगाल में अब घुसपैठ होगी नामुमकिन- अमित शाह कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर सबसे कड़ा रुख अपनाया. शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिस तरह हमने असम में घुसपैठ को पूरी तरह से थाम दिया है, अब बंगाल में भी वही होगा और यहां भी अवैध घुसपैठ को पूरी तरह असंभव बना दिया जाएगा.

28 हजार वोटों के औसत से जीते बीजेपी विधायक- अमित शाह विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जीत के आंकड़ों पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की लहर कितनी प्रचंड थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारे विधायकों की जीत का औसत 28 हजार वोट रहा है.














Leave a Reply