बुलंदशहर में 70 की स्पीड में बाइक ट्रक में घुसी, पति-पत्नी व तीन बच्चों की गयी जान

Spread the love

बुलंदशहर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया. इससे बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं.

बाइक सवार पूरे परिवार को एक बाइक पर बिठाकर खुर्जा रिश्तेदारी में गया था लेकिन लौटते समय हादसा हो गया. उस वक्त बाइक की स्पीड करीब 70 किमी/घंटे थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक ट्रक वाले ने अपनी स्पीड कम कर दी थी, इसलिए बाइक सवार कंट्रोल खो बैठा और पीछे से टकरा गया. घटना के बाद भीड़ जुटने लगी.

यह देख ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो छोड़कर गाड़ी ड्राइवर भाग निकला. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है. हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर हुआ.

खुर्जा से लौटते समय हुआ हादसा: जानकारी के मुताबिक, उत्तम सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक से खुर्जा गए थे. लौटते समय जैसे ही वह भंसौली कट के पास पहुंचे हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. वहीं, बाइक सवार उत्तम सिंह, उनकी पत्नी और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ट्रक चालक मौके से फरार:  एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप और सीओ सिटी प्रखर पांडेय घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. वहीं, पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *