सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले CM, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निषिथ प्रमाणिक और अशोक मंत्री बने

Spread the love

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली. शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उनके पैर छुए.

इस दौरान PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे. कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी. इसके बाद पीएम ने मंच पर भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया. मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए. इसके बाद सरकार ने देर तक प्रधानमंत्री को गले लगाए रखा.

शुभेंदु अधिकारी को राज्यपाल ने शपथ दिलाई. शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था. 

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने. 

शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

बन सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री: जानकारों का कयास है कि बंगाल में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. पहले उपमुख्यमंत्री दिलीप घोष और दूसरी अग्निमित्रा पॉल हो सकती हैं. बाकी कैबिनेट का विस्तार बाद में किया जाएगा. मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत शुभेंदु अधिकारी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. भाजपा के झंडे और भगवा बैनर लिए समर्थक सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए और फिर ”जय श्री राम” के नारे लगा रहे थे. पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटों के साथ दो तिहाई से भी अधिक बहुमत हासिल किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *