UP में कल 6 नए मंत्री बनेंगे, CM ने की राज्यपाल से मुलाकात; सपा के बागी मनोज व पूजा पाल हो सकते मंत्री

Spread the love

योगी कैबिनेट में रविवार को दूसरी बार विस्तार होगा. सीएम योगी शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे जन भवन (राज भवन) पहुंचे. अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय प्रसाद भी उनके साथ हैं. योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मुलाकात चल रही है.

योगी राज्यपाल को नए बनने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपेंगे. इस बार 5 से 6 नए मंत्री बनाए जाएंगे. वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ मंत्रियों की छुट्‌टी भी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ भी सकती है.

सपा से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और पूजा पाल का मंत्री बनना लगभग तय है. इनके अलावा नाई समाज से एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विश्वकर्मा समाज से वाराणसी के भाजपा एमएलएसी हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है.

जाट समाज से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को जगह मिल सकती है. ब्राह्मण समाज से पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला भी मंत्री पद की दौड़ में हैं. इनके अलावा कृष्णा पासवान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. अभी सीएम योगी को मिलाकर कुल 54 मंत्री हैं. इस तरह 6 मंत्री और बन सकते हैं.

योगी 2.0 का पहला विस्तार लोकसभा चुनाव- 2024 से ठीक पहले 5 मार्च, 2024 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *