श्रीपाल सिंह राणा, मुरादाबाद।
मुरादाबाद में रविवार तड़के एक ब्रास कारोबारी के घर लूट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया. उसके बाद कैश और गहने लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड इलाके की है.
ये वो गली है, जिसमें कारोबारी का परिवार रहता है.
पीड़ित परिवार के अनुसार, तड़के लगभग 3:40 बजे 4 से 5 बदमाश घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए. उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे. बदमाशों के पास तमंचे और अन्य हथियार थे. उन्होंने घर में मौजूद महिला सीमा और अन्य परिजनों की कनपटी पर तमंचा रखकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी.
सीमा ने पुलिस को बताया कि परिवार ने जिगर कॉलोनी में नए मकान की रजिस्ट्री के लिए घर में 1 करोड़ 20 लाख रुपये नकद रखे थे. रजिस्ट्री आज होनी थी. पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों को इस रकम की जानकारी पहले से थी.
डकैती की वारदात के बाद पुलिस जांच करते हुए.
बदमाशों ने अलमारी और कमरों की तलाशी ली और नकदी के साथ सोने के जेवरात भी लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
कनपटी पर तमंचा रखकर बंधक बनाया: बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पूरे परिवार को कनपटी पर तमंचा सटाकर बंधक बना लिया और घर में रखे कैश और कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए.
रजिस्ट्री के लिए रखा था मोटा कैश: सूत्रों के मुताबिक पीड़ित कारोबारी ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में मोटी रकम रखी थी, जिसकी भनक बदमाशों को लग गई थी.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी. बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं.
SP सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि कैश के बारे में जानकारी फैमिली के सदस्यों को ही थी. जिस तरह बेहद आसानी से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे फैमिली के ही कुछ लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि अहम जानकारियां हाथ लगी हैं और पुलिस जल्द इस घटना का खुलासा करेगी.
















Leave a Reply