NEET RE-Exam की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा

Spread the love

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि 21 जून को NEET की दोबारा परीक्षा होगी. NTA ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है, परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें. 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है.

परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।…

रद्द हुई थी परीक्षा: इस साल NEET 2026 यूजी परीक्षा के करीब 22 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. परीक्षा में लाखों की संख्या में शामिल हुए सभी छात्रों की उम्मीद उस समय टूट गई जब देशभर में परीक्षा के लीक होने की चर्चा हुई, जैसे ही ये चर्चा देशभर में छिड़ी तो NTA ने परीक्षा को रद्द कर दिया और CBI जांच का आदेश दिया. इससे पहले ये परीक्षा 3 मई को हुई थी.

पैदा हुई थी अनिश्चितता: परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर में मेडिकल कोर्स के लिए नए परीक्षा शेड्यूल, एडमिट कार्ड और एडमिशन टाइमलाइन को लेकर उम्मीदवारों और माता-पिता के बीच अनिश्चितता पैदा हो गई थी. ऐसे में अब नई तारीखों का ऐलान करके NTA ने चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया.

नहीं ली जाएगी फीस: NTA के मुताबिक, दोबारा NEET के लिए नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, मई 2026 साइकिल में चुने गए रजिस्ट्रेशन डेटा, कैंडिडेचर और एग्जामिनेशन सेंटर को दोबारा होने वाली परीक्षा में आगे बढ़ाया जाएगा. नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी और कोई एक्स्ट्रा एग्जामिनेशन फीस नहीं ली जाएगी. इसके अलावा, पहले से दी गई फीस स्टूडेंट्स को वापस कर दी जाएगी और NTA के इंटरनल रिसोर्स का इस्तेमाल करके एग्जाम दोबारा कराया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *