दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में भीषण आग, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है.

हौज रानी स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. कुछ ही पलों में पूरी इमारत में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे अंदर मौजूद लोगों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई. जान बचाने की जद्दोजहद में लोग खिड़कियों और बालकनी की तरफ भागे. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

संभलने का भी नहीं मिला मौका: आग इतनी तेजी से भड़की और फैली कि इमारत के अंदर मौजूद लोगों को संभलने या बाहर निकलने का रास्ता खोजने तक का मौका नहीं मिला. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को सुबह करीब 9:45 बजे इस हादसे की कॉल मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कई फायर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स को मौके के लिए रवाना किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *