UP में पिछले 10 दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है. गुरुवार दोपहर नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली. घने बादलों के चलते दिन में अंधेरा छा गया. 93 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. करीब एक घंटे में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई. कई इलाकों में जलभराव हो गया.
ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी के दौरान बन रही दीवार से ईंट गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. फिल्म सिटी में पेड़ उखड़कर कारों पर गिर गए. नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि आंधी-तूफान में शहर में करीब 400 पेड़ टूट गए.
संभल में तेज हवाओं के बाद बारिश हुई. अलीगढ़ में भी आंधी-बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है. गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली. अयोध्या- मेरठ समेत 12 शहरों में आज बारिश हुई. आज (गुरुवार) 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून तक यूपी में मानसून गोरखपुर के रास्ते प्रवेश करेगा. इसके बाद 22 जून तक लखनऊ पहुंच जाएगा.
बुधवार को कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 10 जिलों में 0.2 मिमी बारिश हुई थी, जो अनुमान से 87 फीसदी कम है। वैज्ञानिकों ने 1.2 मिमी बारिश का अनुमान लगाया था.
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- “उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना है. ओले भी गिर सकते हैं. 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा.”
















Leave a Reply