नोएडा के सेक्टर 74 की सोसायटी में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

Spread the love

नोएडा के सेक्टर 74 की एक पॉश सोसायटी में भीषण आग लगने की खबर है. ये आग ivycounty के फ्लैट्स में लगी है. आग इतनी तेज लगी है इसका धूंआ दूर तक दिखाई दे रहा है. दमकल की कई गाडि़यां मौके पर मौजूद है. आग बुझाने की कोशिश जारी है. फायर विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है. ये आग बिल्डिंग के 12वे फ्लोर पर लगी यहां कई फ्लैट है. भीषण आग में पूरा फ्लैट जलकर खाक हो गया है. जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते है. आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. इस आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है.

सीएएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान:  मुख्यमंत्री योगी ने जनपद नोएडा में आग की घटना का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने निर्देश दिए हैं. राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

फ्लैट में आग लगने से हड़कंप: नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आईवी कंट्री सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है. घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है.

12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग:जानकारी के अनुसार आग IVY काउंटी की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी. वहां से जो वीडियो सामने आया है, उसमें तेज धुएं का गुबार उठता नजर आया, फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने का काम कर रही हैं. यह घटना नोएडा सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित IVY काउंटी सोसाइटी में हुई.

आग पर काबू पा लिया गया:  नोएडा के सेक्टर- सेक्टर 74 IVY काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग, ए टॉवर के 12 वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, अब तक की जाँच में पता चला है कि फ्लैट के अंदर मंदिर के सामने रखे कूलर में शॉर्ट सर्किट लगने की वजह से लगी भीषण आग लगी. घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास की बताई जा रही है, मौके पर दमकल की गाड़ी आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी, सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की घटना.

सेक्टर 52 के पास गिजोड़ में बने एक दफ्तर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग:  सेक्टर 52 के पास गिजोड़ में बने एक दफ्तर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना है. दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *