ममता बनर्जी को लगा एक और तगड़ा झटका, बैठक में पहुंचे सिर्फ 6 सांसद और 8 विधायक

Spread the love

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी में बगावत के बाद आज एक अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में महज 6 सांसद और 8 विधायक ही पहुंचे. ममता ने ये बैठक अपने घर पर बुलाई थी. इससे पहले भी ममता ने बैठक बुलाई थी, जिसमें 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे, जिसके चलते बैठक रद्द कर दी गई.

ममता बनर्जी ने इससे पहले 31 मई को अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी. उसमें 80 में से 20 विधायक ही पहुंचे. इतने कम विधायकों के आने पर बैठक ही रद्द कर दी गई. बाद में पार्टी नेता कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ हैं. इसके चलते बैठक रद्द कर दी गई है.

वहीं ममता ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. ऋतब्रत को ममता ने ही पार्टी से निकाल दिया था. बाद में उन्होंने ही ममता के अधिकतर विधायकों को अपने पाले में कर लिया.

ये नेता पहुंचे ममता के घर

विधायक

बीना मंडल
अशिमा पात्रा
मदन मित्रा
कुणाल घोष
फिरहाद हकीम
शोभनदेव चट्टोपाध्याय
बिमान बनर्जी
अशोक कुमार देब

सांसद

डोला सेन
माला रॉय
कल्याण बनर्जी
अभिषेक बनर्जी
डेरेक ओ’ब्रायन
सुदीप बंद्योपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *