शामली में दवा व्यापारी के इकलौते बेटे का धर्मांतरण! महिला जिम ट्रेनर ने रची दौलत की खातिर साजिश

Spread the love

UP के शामली में जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे का ब्रेनवॉश कर जबरन धर्मांतरण के आरोप पर महिला जिम ट्रेनर समेत उसके परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. साथ ही तीन मौलवी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

जबरन धर्मांतरण का मामला: शामली के के रहने वाले देवराज मलिक दवाई विक्रेता हैं. उनका इकलौता बेटा आयुष मलिक को एक मुस्लिम युवती ने प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोप है कि मौलवी से ब्रेनवॉश कराकर उसका धर्मांतरण कराया गया. अब उसके परिवार पर भी धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने शनिवार को वीडियो वायरल करके आने वाली 12 जून को मुस्लिम परिवार के घर के बाहर धरने की चेतावनी दी है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए देवराज मलिक थाने पहुंचे और पूरे घटना की शिकायत की.

जिम ट्रेनर के परिवार पर लगा आरोप: देवराज के मुताबिक, उनके इकलौते बेटे आयुष मलिक का धर्मांतरण कराने में केवल वह युवती व जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी नहीं, बल्कि चांदनी कुरैशी ने अपनी बहन राहिल कुरैशी, सुमाईला कुरैशी, राबिया कुरैशी, भाई आस मौहम्मद उर्फ आसू कुरैशी, पिता इस्लाम कुरैशी पुत्र निड्डू, सलीम उर्फ भोला और हुमा कुरैशी पत्नी सादाब के साथ मिलकर साजिश रची थी. इस साजिश में आजाद चौक स्थित कादियां मस्जिद के पास निवासी मुनव्वर मौलवी और दो अन्य अज्ञात मौलवियों को शामिल किया गया.

आयुष से रहमान बना दवा व्यापारी का बेटा: इन सभी ने मिलकर आयुष पर भारी मानसिक दबाव बनाया और उसे मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर कर दिया. चार साल पूर्व एक फर्जी निकाहनामा भी जबरन लिखवाकर तैयार करा लिया गया, जिसकी आड़ में आरोपित लगातार उनके पुत्र से रुपयों की वसूली कर रहे हैं. पीड़ित परिवार का दावा है कि जब उन्हें धर्मांतरण की सूचना मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया. अब आरोपित पक्ष उनके पूरे परिवार पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं.

जिम ट्रेनर ने प्रेम जाल में फंसाया: मुस्लिम न बनने पर हत्या की धमकी दी गई. इस मामले में एसपी शामली ने बताया कि दवाई व्यापारी देवराज सिंह मलिक के बेटे आयुष को जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका धर्मांतरण करा दिया है. जांच पड़ताल में सामने आया था कि चांदनी कुरैशी ने अपनी बहन, वा अपने पिता के साथ मिलकर दिल्ली के एक मस्जिद में मौलवी के द्वारा निकाह नामा करवा लिया.

करोड़ों की संपत्ति के बावजूद किराये पर रह रहा था आयुष: शामली के दिल्ली रोड स्थित सिलेक्ट बिहार में एक मकान लेकर किराए पर रहते थे. जबकि 10 से 20 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक होने के बावजूद भी आयुष मलिक से रहमान बना युवक उनके साथ किराए पर रहता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया था पाकिस्तान के एक मुस्लिम लीडर जो कि धर्मांतरण करता था उसकी वीडियो फॉलो करते हुए उसका पेज फॉलो किया था. देवराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

चांदनी कुरैशी और उसका पिता गिरफ्तार: इतना ही नहीं पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि आठ अन्य अभी फरार हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में स्थानीय एक डॉक्टर खुर्शीद अनवर की भी भूमिका की जांच की जा रही है. उक्त युवक पांचों वक्त का नमाज पढ़ता था. जांच पड़ताल में सामने आया है कि उक्त जिम ट्रेनर महिला व उसका परिवार करोड़ों रुपये की संपत्ति हथियाना के पीछे धर्मांतरण करने का कारण बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *