मलमास कल 15 जून 2026 को खत्म हो रहा है और इसी के साथ एक बार फिर शहनाईयां की गूंज सुनाई देनी लगेगी. साथ ही गृहप्रवेश, मुंडन, नए काम की शुरुआत भी की जा सकेगी. शादी, गृहप्रवेश और नए काम की शुरुआत करने जैसे मांगलिक कार्यों के लिए इंतजार खत्म हो जाएगा.
हालांकि 15 जून के बाद भी शादी, गृहप्रवेश, मुंडन आदि के लिए कुछ ही मुहूर्त मिलेंगे क्योंकि गुरु अस्त होने और उसके बाद चातुर्मास लगने से एक बार फिर शुभ-मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे. जानिए इस दौरान कब-कब मुहूर्त हैं.
जून-जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त
15 जून को मलमास यानि अधिकमास के खत्म के बाद शादी का पहला मुहूर्त 21 जून को है. जून में विवाह के लिए 8 मुहूर्त हैं, वहीं जुलाई में केवल 4 दिन ही शहनाई बजेगी.
21 जून: शुभ विवाह मुहूर्त सुबह 09:31 बजे से 11:21 बजे तक
22 जून :शुभ विवाह मुहूर्त सुबह 10:31 बजे से 23 जून की सुबह 05:24 बजे तक
23 जून :शुभ विवाह मुहूर्त सुबह 05:24 बजे से 10:13 बजे तक
24 जून : शुभ विवाह मुहूर्त दोपहर 01:59 बजे से 25 जून को 05:25 बजे तक
25 जून :शुभ विवाह मुहूर्त सुबह 05:25 बजे से सुबह 07:08 बजे तक
26 जून :शुभ विवाह मुहूर्त शाम 07:16 बजे से 27 जून की सुबह 05:25 बजे तक
27 जून :शुभ विवाह मुहूर्त सुबह 05:25 बजे से रात 10:11 बजे तक
29 जून :शुभ विवाह मुहूर्त शाम 04:16 बजे से 30 जून को सुबह 04:03 बजे तक
01 जुलाई :शुभ विवाह मुहूर्त सुबह 06:51 बजे से शाम 04:04 बजे तक
06 जुलाई :शुभ विवाह मुहूर्त देर रात 01:41 बजे से 7 जुलाई की सुबह 05:29 बजे तक
07 जुलाई :शुभ विवाह मुहूर्त सुबह 05:29 बजे से दोपहर 02:31 बजे तक
11 जुलाई :शुभ विवाह मुहूर्त देर रात 12:05 बजे से 12 जुलाई की सुबह 05:32 बजे तक
गृहप्रवेश मुहूर्त जून-जुलाई 2026
24 जून 2026, बुधवार : सुबह 05:25 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक
26 जून 2026, शुक्रवार : रात 10:22 बजे से 27 जून की सुबह 05:25 बजे तक
27 जून 2026, शनिवार : सुबह 05:25 बजे से रात 10:11 बजे तक
01 जुलाई 2026, बुधवार : सुबह 06:51 बजे से 2 जुलाई की सुबह 05:27 बजे तक
02 जुलाई 2026, गुरुवार : सुबह 05:27 बजे से सुबह 09:27 बजे तक
06 जुलाई 2026, सोमवार : शाम 04:07 बजे से 7 जुलाई 05:29 बजे
गुरु अस्त लगाएगा ब्रेक
15 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 गुरु अस्त रहेंगे, जिससे कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य नहीं होंगे. वहीं इसके बीच 25 जुलाई से चातुर्मास भी प्रारंभ हो जाएगा, जिससे नवंबर तक के लिए अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे.
















Leave a Reply