सीतापुर में एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, सिंदूर से भरी थी युवती की मांग

Spread the love

UP के सीतापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शनिवार को एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से एक ही फंदे के सहारे लटकता मिला. उधर, शव फंदे से लटका देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. युवती की मांग भी भरी हुई थी। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से लव अफेयर चल रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

ये घटना नेमिषारण्य के खेवटा रामपुर गांव का है जहां 21 साल के प्रेयवंश का गांव के ही 17 साल की रजनी के संग प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के लव अफेयर से परिवार में नाराजगी चल रही थी. रजनी का फरवरी में तिलक समारोह हो गया था. नवंबर में शादी होने वाली थी. उधर, प्रेयवंश और रजनी शुक्रवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चले गए. देर रात तक वापस न लौटने पर दोनों के परिवार वालों ने खोजबीन की उनका कुछ पता नहीं चला. परिवार वाले दोनों की तलाश कर ही रहे थे तभी गांव के बाहर करीब 500 मीटर दूर खेत में पेड़ से एक ही दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने की सूचना मिली.

शव फंदे से लटका देख परिवार वालों के होश उड़ गए. सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. इस मामले में थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है. शुरुआती जांच में फांसी लगाए जाने की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

युवती की सिंदूर से भरी थी मांग: प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से एक ही फंदे के सहारे लटकता मिला. युवती की मांग में सिंदूर भी भरा है जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना के पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा है. पुलिस जांच में पेड़ के नीचे सिंदूर की डिब्बी और बिंदी का एक पत्ता भी मिला है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *