गोरखपुर में नाबालिग ने सगे बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे को सुलाया मौत की नींद

Spread the love

UP के गोरखपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया है.  यहां एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और महज 3 साल के मासूम भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी.  एक ही घर में तीन लाशें मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना बासगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सुबह तीन बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.

रूह कंपा देने वाला तिहरा हत्याकांड: जानकारी के अनुसार, यह रूह कंपा देने वाला तिहरा हत्याकांड गोरखपुर के  बासगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में हुआ. बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग भाई का अपने बड़े भाई और भाभी से रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद से गुस्साया नाबालिग रात के समय खौफनाक साजिश रचने लगा. रात जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तभी उसने घर में रखी तेज धारदार हथियार से अपने बड़े भाई, भाभी और उनके 3 वर्षीय अबोध बच्चे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.  हमला इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

आरोपी नाबालिग भाई पुलिस हिरासत में: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी SP दक्षिणी दिनेश पूरी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी करके उसे हिरासत में ले लिया है.  पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी भाई ने भाई-भाभी से संपत्ति या किसी अन्य व्यक्तिगत बात की रंजिश थी.  पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच के बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के नियमों के तहत आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *