लखनऊ कोचिंग में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदा जले, छात्रों की मौत पर रोने लगे ब्रजेश पाठक

Spread the love

राजधानी लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है. हादसे का वीडिया देख कोई भी सदमे में आ सकता है. हादसे का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है. सीएम योगी अपना दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं. वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे. हादसे पर आहत डिप्टी सीएम रोने लगे.

अग्निकांड की सूचना पर मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंच गए. मीडिया के सामने वह भावुक हो गए. हादसे का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम की आंखों से आंसू निकल आए. लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना पर बात करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं. वहीं, सीएम योगी ने अलीगढ़ दौरा रद्द कर लखनऊ पहुंच रहे हैं.

जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है. बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है. दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है.

जानकारी के मुताबिक, आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था. एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बेसमेंट में लगे AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है.

ब्रजेश पाठक रो पड़े: फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं. SDRF और NDRF भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा है, जिससे शव निकाले जा रहे हैं. घटनास्थल पर मृतकों और घायलों के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गईं. मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस मंजर को देखकर रो पड़े. उन्होंने कहा- मैंने अपनी आंखों के सामने लाशें निकलती देखी हैं.

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता
PM Modi ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. सीएम योगी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *