यूपी चुनाव में सकरात्मक रुख देख मायावती आयीं एक्शन मोड में, कई दिग्गजों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

UP में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट गई है. ताजा राजनैतिक हालात खासतौर पर सवर्ण मतदाताओं के बदलते रुख को भांपते हुए अपने पारंपरिक वोट बैंक को दोबारा संगठित करने और संगठन मेंबसपा ने संगठन के भीतर बड़े बदलाव किए हैं. गौतमबुद्ध नगर समेत 6 जिलों में संगठनात्मक बदलाव किया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी सोशल इंजीनियरिंग (ब्राह्मण और ओबीसी समाज) पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है.

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा का यह कदम केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि अपने छिटके हुए कैडर वोटर्स को वापस पार्टी से जोड़ना है. साथ ही, बसपा इस बार दलित-मुस्लिम समीकरण के अलावा ब्राह्मण और ओबीसी (OBC) समाज को भी टिकटों और संगठन में बड़ी तवज्जो देने जा रही है, ताकि 2027 के चुनाव में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरा जा सके.

छह जिलों में संगठनात्मक बदलाव
वेस्ट यूपी और दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर समेत 6 प्रमुख जिलों में सांगठनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किए गए हैं. 

कानपुर मंडल की कमान
पार्टी ने कानपुर मंडल को मजबूत करने के लिए अपने पुराने और कद्दावर नेताओं को मोर्चे पर उतारा है. इसमें पूर्व एमएलसी भीमराव अम्बेडकर, पूर्व मंत्री गयाचरन दिनकर और पूर्व एमएलसी विजय प्रताप सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

रणधीर सिंह बेनीवाल
केंद्रीय कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल के कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें सहारनपुर के साथ-साथ अब मुरादाबाद मंडल का भी प्रभार सौंपा गया है. 

पहला प्रत्याशी घोषित
सांगठनिक बदलावों के बीच बसपा ने अकबरपुर विधानसभा सीट से मनोज वर्मा को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *