UP के एटा जिले से बड़े हादसे की खबर है. एटा जिले के थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया की छत हाई टेंशन बिजली लाइन से छू गई. जिससे ताजिया उठाने वाले करीब चार लोग तेज करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 7 अन्य झुलस गए हैं. इन सभी को इलाज के लिए अलीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में मुहर्रम पर पांच दिन कार्यक्रम होते हैं. गुरुवार को अंतिम रात थी. इसी के तहत ताजिया भ्रमण कराया जा रहा था. इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. इसी दौरान जुलूस में शामिल ताजिया या उससे जुड़ा हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन से टच हो गया, जिससे करंट फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 7 लोग करंट की चपेट में आ गए.
हादसे में एक शख्स की मौत, तीन घायल
घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अलीगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने 19 वर्षीय सैफ को मृत घोषित कर दिया. जबकि, वहीं साहिल अली (18 वर्ष), अली हसन (18 वर्ष), अमीर (23 वर्ष) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़, एएसपी श्वेताभ पांडेय, एसडीएम जगमोहन गुप्ता, सीओ राजेश सिंह, नीतिश गर्ग समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
तड़के 3:30 बजे हुए इस हादसे से खलबली मच गई. पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. एएसपी एटा श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जुलूस के दौरान ताजिया अचानक एक तरफ झुक गया. यह पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छूने के कारण करंट प्रवाहित हो गया. करंट से चार लोग झुलस गए. एक को मृत घोषित किया गया है. अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्ट हाउस भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
















Leave a Reply