लखनऊ में एक और आग: लोकबंधु अस्पताल के वार्डों में फैला धुआं, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Spread the love

लखनऊ के अलीगंज के भीषण अग्निकांड के बाद भी राजधानी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. शुक्रवार सुबह कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई. यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायर एश्टिग्यूसर से कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आशा ज्योति केंद्र प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है.

आग लगने के समय सेंटर के शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे. आग सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है. देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगी. फॉल सीलिंग में तेजी से आग भड़क उठी. पूरी बिल्डिंग में धुंआ भर गया. लोकबंधु अस्पताल के कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *