‘चढ़ावा चोरी’ मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा की भी छुट्टी

Spread the love

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा सौंपा. इस बाबत ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है.सूत्रों के अनुसार मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है.

इससे पहले, चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 14 दिनों की रिमांड मांगेगी. दरअसल, गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज की गई. हालांकि, FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं. मामले में शिवसेना उद्धव गुट की एंट्री हो गई है.

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को ‘X’ पर पूछा- “राम मंदिर के लिए उद्धव ने 1 करोड़ रुपए और 4 किलो चांदी की ईंट दान की थी. इतने सालों बाद भी ट्रस्ट की ओर से रसीद नहीं मिली है. आखिर ईंट कहां गई? अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है.”

वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए. कहा- जिन्होंने महापाप किया, उन्हें कड़ी सजा मिले. FIR दिखावा है. बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया.

यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *