यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in पर चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Spread the love

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2026 की रिटन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में जिन छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार इसके तहत 41,424 पदों पर भर्ती की जाएगी. परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा. बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र कैंडिडेट की सूची भी जारी कर दी है.

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट: 

सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.

होमपेज ओपन होते ही परीक्षा से जुड़े रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और डेट बर्थ भरें. 

सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें, आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 

41, 424 पदों के लिए लाखों के आवेदन 

इस भर्ती का युवाओं के बीच इतना क्रेज था कि 41, 424 पदों के लिए लाखों युवाओं ने  आवेदन किया था. इसके लिए बोर्ड ने भी कड़े इंतजाम किए थे. परीक्षा को सही ढंग से करवाने के लिए पुलिस को अलर्ट पर किया गया था. 

तीन दिन तक चली परीक्षा 

बता दें कि इस भर्ती के लिए लिख्त् परीक्षा का आयोजन तीन दिनों यानी 25 से 27 अप्रैल को अलग-अलग जिलों में किया गया था. परीक्षा के बाद 7 मई को इसका प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया गया था. 

स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी 

जब आप अपना स्कोरकार्ड जारी करेंगे, तो इन बातों का जरूर ध्यान दें. 

उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन 

परीक्षा में मिले नंबर और विषय के मुताबिक नंबर 

आपकी क्वालिफिकेशन का स्टेटस

कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ 

क्या है आगे का प्रोसेस? 

जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें भर्ती की अलगे चरणों से गुजरा होगा. 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

पास हुए छात्रों का पढ़ाई से जुड़े, निवास प्रमाणपत्र और कई जरूरी डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी. 

शारीरिक दक्षता परीक्षा

साथ ही छात्रों को PET परीक्षा से गुजरना होगा. पुरुषों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी. इसके बाद उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण से होगी गुजरना होगा. 

मेडिकल टेस्ट

सबसे लास्ट में उन्हें मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *