कासगंज में ट्रेनी विमान हाईवे पर क्रैश, महिला पायलट घायल; उड़ान के दौरान तारों में उलझा

Spread the love

UP के कासगंज में सोमवार दोपहर 3:30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया. विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गई. उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है.

हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाईवे के पास हुआ. दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 3:40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. इलाके की घेराबंदी की गई. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

अलीगढ़ से भरी थी उड़ान: अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी है, जो DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी है. यहां पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए Cessna 172 और Cessna 152 जैसे विमान इस्तेमाल किए जाते हैं.

सोमवार दोपहर कायनात ने अलीगढ़ में धनीपुर हवाई पट्‌टी से उड़ान भरी थी. विमान में वो अकेली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसमान में मंडरा रहा था. अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बिजली के तारों से टकराकर बरेली-मथुरा हाईवे किनारे गिर गया. विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रेनिंग अकादमी की टीम मौके पर पहुंची है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *