नोएडा में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, जानें मानसून कब देगा दस्तक?

Spread the love

नोएडा में सोमवार को मौसम सुहावना हो गया. दिन में तेज धूप निकली थी, शाम होते होते झमाझम बारिश हुई. इसके बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई. मौसम ठंडा हो गया. तापमान में भी कमी देखी गई. बता दें कि नोएडा वाले पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे. अब उन्हें बारिश ने राहत दिला दी है.

दिल्ली से मॉनसून अभी दूर है: मौजूदा वक्त में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि महसूस होने वाला तापमान (हीट इंडेक्स) 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. हवा में नमी के कारण उमस भी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग ने कल से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर में कल यानी मंगलवार से तीन दिन तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सोमवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू की स्थिति महसूस की गई. दिल्ली में लू की स्थिति का यह दूसरा दिन रहा. हालांकि कल यानी मंगलवार को इसके जारी रहने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में देर शाम या रात को धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है. इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है.

पहली जुलाई को भी झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने 1 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. इस दिन तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *