यूपी में मौसम ने ली करवट: फिरोजाबाद में आंधी में पेड़ गिरने से 5 की मौत, 5 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

Spread the love

UP में मौसम अब करवट लेने लगा है. एक ओर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर मानसूनी गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. राजधानी लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बादल, बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

फिरोजाबाद में तेज आंधी की वजह से विशाल पेड़ ई रिक्शा पर गिरा, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत. गांव के लोग बचाव कार्य में जुटे, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है, थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर चिडरई का मामला है.

लखनऊ में बादलों की आवाजाही, बारिश के आसार: मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार राजधानी में फिलहाल आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है.

1 से 5 जुलाई तक मौसम रहेगा सक्रिय: मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 1, 2, 4 और 5 जुलाई को लखनऊ तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इन दिनों अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं 3 जुलाई को भी बादल छाए रहने और हल्की वर्षा के आसार बने रहेंगे.

पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लिए अलर्ट: पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून से 3 जुलाई के बीच कई स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 4 और 5 जुलाई को भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 1 से 4 जुलाई के दौरान व्यापक वर्षा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की आशंका बनी हुई है.

लू और आंधी का दोहरा असर: बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. प्रयागराज, झांसी, फुरसतगंज और लखनऊ क्षेत्र में गर्मी का असर बरकरार है, हालांकि नमी बढ़ने से उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है.

फिरोजाबाद हादसा बना चेतावनी: फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान नीम का पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत की घटना ने मौसम संबंधी सतर्कता की आवश्यकता को और बढ़ा दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पुराने पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है.

जनता के लिए सलाह

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों में न जाएं.
  • तेज हवाओं के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.
  • मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें.
  • किसानों को फसल कटाई और भंडारण कार्य मौसम अपडेट देखकर ही करने चाहिए.

जुलाई के पहले सप्ताह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलेगा: प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ जुलाई के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है और लंबे समय से जारी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *