अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेने जा रही है. बुलडोजर ऐक्शन के साथ ही सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी की जा रही है. अब तक हुई जांच और कार्रवाई के आधार पर मिले साक्ष्य गैंगस्टर के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा रही है.
प्रशासन ने आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े. उन आरोपियों के घर रडार पर हैं, जो उन्होंने मंदिर में नौकरी के बाद बनवाए. आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है. अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA आज ही इनको नोटिस भेज सकता है.
शहादतगंज में बन रहा यह मकान ‘चढ़ावा चोरी; के आरोपी लवकुश मिश्रा का है.
आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ल का नोटों की गड्डियां हाथ में लिए एक वीडियो सामने आया है. पुलिस ने वीडियो की जांच कर रही है. आज ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से पूछताछ संभव पुलिस ने अयोध्या जेल में 30 जून को आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ की थी, अब आगे जांच कर रही है.
एक बार फिर ताबड़तोड़ छापेमारी: वहीं, आरोपियों पर फिर से ताबड़तोड़ छापेमारी भी हो रही है. अनुकल्प मिश्रा ने भी हाल ही में कौशलपुरी में मकान खरीदा था. खबर छपते ही पुलिस टीम हरकत में आई. रामजन्मभूमि थाने की पुलिस टीम बुधवार दोपहर रुदौली थाने की पुलिस के साथ फगौली ठकुरान स्थित लवकुश के घर पहुंची और परिजनों से लवकुश के आय के स्रोत व एक वर्ष के भीतर खरीदे गए भूखण्ड व अन्य कीमती सामानों के सम्बंध में जानकारी हासिल की.
भूसे के ढेर को खोदकर तलाशी: पुलिस ने लवकुश के घर में मौजूद दादी गिरिजा देवी से काफी देर तक पूछताछ कर अहम जानकारियां हासिल कीं. परिवार के लोगों से पूछताछ, घर में तलाशी के अलावा भूसे के ढेर को भी खंगाला. लाठी से भूसे के ढेर को खोदकर यह पता लगाने की कोशिश की कि कहीं चढ़ावे की चोरी का पैसा यहां तो नहीं छिपाया है. इसलिए भी भूसे की तलाशी ली गई कि लवकुश के यहां से ही कुछ दिनों पहले उपले के ढेर से रुपये बरामद हुए थे.

2 साल पहले खरीदा 40 लाख का यह आलीशान घर आरोपी अनुकल्प का है.
दो गाड़ियों में भरकर करुणेश के घर पहुंची पुलिस: खंडासा थाने की पुलिस के साथ अयोध्या से दो गाड़ियों में भरकर पुलिस टीम जयराजपुर स्थित आरोपी करुणेश पांडेय के पैतृक आवास पहुंची. दोपहर करीब 1:30 बजे जांच पड़ताल शुरू की. करीब दो घंटे तक पुलिस ने करुणेश के घर की तलाशी ली. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी. इस कार्रवाई में करीब 25 पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस की तीसरी टीम इनयातनगर थाने के बसावां गांव पहुंची. यहां आरोपी अनुकल्प मिश्रा का पैतृक आवास है. पुलिस ने यहां भी चप्पे-चप्पे की तलाशी ली.
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से रविवार को 3 घंटे पूछताछ हो चुकी है. अब उसे क्रॉस चेक करने के लिए अनिल मिश्रा से आज पूछताछ हो सकती है. आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनके रोल की पड़ताल करेगी. चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था. यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR हुई. रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया.
















Leave a Reply