काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली, 3 जख्मी

Spread the love

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4B (वीआईपी गेट) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां सुरक्षा में तैनात प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) के एक जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई. इस हादसे में वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं, जिससे वे घायल हो गए.

राहत की बात यह है कि तीनों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है. पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि गोली किस वजह से चली.

मिली जानकारी के अनुसार, गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी. गोली सड़क पर लगी, जिसके बाद सड़क की गिट्टियां और छर्रे उछलकर आसपास मौजूद लोगों को जा लगे. इस हादसे में दो दुकानदार घायल हो गए. दोनों के हाथ और पेट में छर्रे लगने की सूचना है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. जानकारी के अनुसार जिस पीएसी सिपाही की कार्बाइन से गोली चली, वह मंदिर के गेट नंबर चार पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था. घटना के बाद उसे चौक थाने ले जाया गया है.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कार्बाइन किस परिस्थिति में गिरी और गोली कैसे चल गई. 

भगदड़ जैसा माहौल : अचानक भीड़ के बीच गोलियां चलने से वहां भगदड़ जैसा माहौल बन गया. कुछ देर किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ. गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए. उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. लोगों को बताया कि गलती से गोलियां चल गई हैं. बाकी, सबठीक है.

पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में तीनों घायल निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव को अस्पताल पहुंचाया. ये सभी मंदिर के बाहर माला-फूल बेचते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, सभी ठीक हैं। खतरे से बाहर हैं। दो के हाथ में और तीसरे को कमर में पत्थर के टुकड़े लगे हैं. घटना के समय माला फूल की दुकान पर लोग खरीदारी कर रहे थे. तभी सिपाही के हाथ से गोली चल गई.

डीआईजी बोले- भीड़ को हटाते समय घटना हुई, जांच की जा रही डीआईजी शिव हरि मीणा कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया. उन्होंने बताया- काशी विश्वनाथ धाम के पास नंदू फेरी वाली गली में पीएसी का जवान श्रद्धालुओं की भीड़ को हटा रहा था. तभी कार्बाइन से एक्सीडेंटल फायर हुआ. सभी चीजों की जांच की जा रही है. घायलों को डॉक्टरों ने दवा दी है. सभी की हालत खतरे से बाहर है.

2027 में रिटायर होने वाला था जवान: अमरनाथ चौहान 48वीं वाहिनी पीएसी में तैनाती थी. वह 1987 बैच के जवान हैं. 2027 में अमरनाथ रिटायर होने वाले हैं. सुबह ड्यूटी के दौरान में हाथ में कार्बाइन पकड़ने के दौरान गोली चल गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *