आगरा की दृश्यम: पति की लाश के ऊपर 46 दिन नहाती रही पत्नी, रूबी के सीने में कई राज दफन

Spread the love

UP के आगरा से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. 2025 के मार्च महीने में सामने आए मेरठ के ‘नीला ड्रम कांड’ की तरह आगरा के इस दृश्यम कांड ने लोगों को अंदर तक हिलाकर रख दिया है. इस घटना में अब तक जो बातें सामने आई हैं और आरोपी पत्नी रूबी शर्मा ने जो राज उगले हैं वे पूरी तरह लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं. लोगों का मानना है कि जरूर अब भी आरोपी पत्नी के सीने में कई राज दफन हैं. अब तक सामने आई कहानी के मुताबिक पत्नी ने अपने पति को खीर में एक दर्जन से अधिक नींद की गोलियां देकर मौत की नींद सुला दिया. उसने खुद बाथरूम का फर्श तोड़ा. 18 मई को पति की लाश को वह पलंग से घसीटते हुए बाथरूम तक ले गई. लाश के ऊपर नमक डाला, फिर मिट्टी डालकर जगह को समतल कर दिया. अगले दिन उसने राजमिस्त्री को बुलाकर फर्श पर प्लास्टर कराया. आरोपी पत्नी पूरे 46 दिन उसी बाथरूम में नहाती रही जिसके नीचे उसके पति की लाश दफन थी.

पति की लाश को दफनाने और बाथरूम की फर्श सूखने के बाद पत्नी खुद ही अपने जेठ के घर गई. वहां उसने पति के चार दिन से घर पर नहीं होने की बात कही. कहा कि पता नहीं पति कहां चले गए हैं. अब आम लोगों की तरह पुलिस को भी रूबी की बात पर पूरा यकीन नहीं हो रहा है. पुलिस यह मानकर चल रही है कि इस वारदात में जरूर कोई न कोई और शामिल होगा. रूबी ने पुलिस को बताया है कि उसकी सास नींद की गोलियां खाती थीं. पति भी इनका सेवन करते थे. इस वजह से नींद की गोलियां घर में ही मौजूद थीं. रूबी का कहना है कि उसने अपने पति से परेशान होकर इस वारदात को अंजाम दिया. लाश को छिपाया इसलिए ताकि जेल न जाना पड़े.

रूबी ने क्या सच में अकेले किया ये सब कुछ? 40 साल की रूबी शर्मा ने क्या सच में ये सब कुछ अकेले किया? उसकी जुबानी इस क्राइम की जो कथा सामने आई है उसमें उसके दुस्साहस ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. घर-घर में एक ही बात की चर्चा है कि आखिर उसने इतना सब कुछ अकेले कैसे किया. लोगों का कहना है कि हो न हो इस वारदात में उसके साथ कोई न कोई और जरूर शामिल है. पुलिस को भी यही सवाल परेशान कर रहा है. पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है. रूबी का कहना है कि फिल्म दृश्यम से लाश को इस तरह घर में ही दफनाने का आइडिया आया था.

गूगल पर क्या-क्या सर्च किया: पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है. पिछले दिनों गूगल पर क्या-क्या सर्च किया गया यह सर्च हिस्ट्री में देख रही है. बच्चियों से भी बातचीत कर रही है. यह जानने का प्रयास कर रही है कि मम्मी को लेकर कभी शक हुआ था क्या. पुलिस ने रूबी से यह पूछा कि दृश्यम फिल्म कब देखी तो उसने कहा कि बहुत पहले. उसकी स्टोरी याद थी. पति की हत्या के बाद उसकी जो समझ में आया वह किया. पुलिस यह मानकर चल रही है कि रूबी ने साजिश के तहत पति की हत्या की है. तभी बेटियों और सास को घर से जेठ के पास भेज दिया था.

ऐसे खुला राज: रूबी हर रोज उसी बाथरूम में नहाया करती थी जिसमें उसके पति की लाश दफन थी. दो दिन पहले सिकंदरा पुलिस रूबी के घर गई थी. वर्ष 2017 में उसके पति सुरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था. घर पर रूबी मिली. पुलिस ने पति के बारे में पूछा. उसने कहा कि पति तो कई दिन से लापता हैं. पुलिस ने रूबी का फोटो ले लिया. कहा कि ऑनलाइन सत्यापन है. रूबी घबरा गई. उसने जेठ को फोन कर घर बुलाया. जेठ पहले से पेंशन न देने की बात से खफा था. रूबी बुरी तरह डर रही थी. जेठ ने प्यार से पूछा. कुछ पता है तो बता दे. वह किसी से नहीं बताएंगे. रूबी ने बता दिया कि उसने पति को मार दिया था.

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

-16 नींद की गोलियां खाने से किसी की मौत हो सकती है क्या? ऐसा तो नहीं पत्नी ने गला भी दबाया हो.
-बाथरूम दस फीट लंबा और करीब साढ़े चार फीट चौड़ा है. आखिर में इंडियन सीट करीब आठ इंच ऊंचाई पर लगी थी. शेष बाथरूम का फर्श नीचा था.
-शव को उस हिस्से में दफनाया गया जहां परिजन नहाया करते थे पहले से पक्का फर्श था. उसे तोड़ा गया. करीब आधा फीट खुदाई की गई शव दफनाया गया. उसके बाद मिट्टी डाली गई.
-सवाल यह उठ रहा है कि यह अकेले रूबी ने कैसे कर लिया. मिस्त्री ने सिर्फ सीमेंट किया था.
-बाथरूम में सीमेंट से पहले लेबल चेक किया जाता है ताकि पानी की निकासी में दिक्कत न हो. रूबी यह कैसे कर सकती है?
-सुरेंद्र शर्मा की लंबी और वजन कितना था. शव को बाथरूम में बिना गड्ढा खोदे दफनाया नहीं जा सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *