आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह इटावा जिले में वाराणसी से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस आईटीआई चौराहे के पास खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई. इस भीषण हादसे में बस के चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 27 यात्री घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार 27 यात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया. घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार, बस सोमवार शाम करीब सात बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी.
बस का अगला हिस्सा चकनाचूर: बस में कुल 42 यात्री सवार थे। हादसे में चालक प्रेम (35), निवासी बागपत, और हेल्पर दीपक (21) की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसमें फंस गए. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकलवाया.
दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम: हादसे में घायल हुए 27 यात्रियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हल्की चोट वाले कई यात्रियों को छुट्टी दे दी, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों का उपचार अभी भी अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया.
















Leave a Reply