हमीरपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एयरबैग खुलने से बची जान

Spread the love

हमीरपुर में मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे-34 पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में कार में सवार कैंसर मरीज सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए. एयरबैग खुलने के कारण उन्हें केवल मामूली चोटें आईं. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा की मदद से हाईवे से हटवाया.

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास मंगलवार रात करीब 12:15 बजे हुई. कार में राठ कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान हरिशरण, उनकी भाभी रामकुमारी और चालक रामशरण मौजूद थे. वे लखनऊ के कैंसर अस्पताल से इलाज कराकर अपने गृह नगर राठ लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी. लक्ष्मीबाई तिराहे के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. टक्कर होते ही कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आने से बच गईं.

कार चालक रामशरण ने बताया कि रात के अंधेरे में डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते कार उस पर चढ़कर पलट गई. उन्होंने पुष्टि की कि वे लखनऊ से इलाज कराकर राठ वापस जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों लोगों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद, हाइड्रा मशीन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को नेशनल हाईवे-34 से हटवाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *