कानपुर में पेंट-पुट्टी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

Spread the love

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपाला टावर के पास बरेली में कार्यरत डीईओ (जिला विद्यालय निरीक्षक) विनोद कुमार के आवास पर पेंट-पुट्टी के लिए बुलाए गए दिहाड़ी मजदूर उमेश सोनी (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे पेंट की बजाय वेल्डिंग का काम कराया गया.

आरोप है कि पेंट-पुट्टी का कार्य कराने के बजाय उनसे लोहे की वेल्डिंग का काम कराया गया. उमेश ने बिजली की स्थिति के बारे में पूछताछ की थी, जिस पर उन्हें बताया गया कि लोहे में बिजली का करंट नहीं है लेकिन कार्य के दौरान बिजली प्रवाहित होने से उमेश सोनी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे.

पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *