कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है. श्यामनगर स्थित सी ब्लॉक में सोमवार दोपहर 12 बजे रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे-बहू को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाकर और लाखों रुपये की ज्वेलरी, नकदी लूटकर भाग निकले.
यह घटना रिटायर इंस्पेक्टर दिवंगत जय नारायण त्रिपाठी के बेटे शरद त्रिपाठी के घर में हुई. लुटेरों ने शरद की पत्नी रचना त्रिपाठी और उनके 16 वर्षीय बेटे देवांश त्रिपाठी को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया था. बदमाश घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.
सूचना मिलने पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी शरद चंद्र त्रिपाठी श्याम नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है. वह सोमवार सुबह स्कूल चले गए थे। जबकि उनकी पत्नी रचना त्रिपाठी और उनका बेटा देवांश त्रिपाठी घर पर मौजूद थे. इसी दौरान दोपहर 11:30 से 12 बजे के करीब दिनदहाड़े असलहे और चाकू के बल पर तीन बदमाश घर के अंदर घुसे. किचन में खाना बना रही मां रचना के ऊपर तमंचा लगा दिया. फिर ड्राइंग रूम में बैठे बैठे देवांश को बंधक बना लिया. इसके बाद करीब 45 मिनट तक किचन और कमरे में ले जाकर अलमारियों की चाभी लेकर 10 लाख की नगदी और 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए.
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें तीन शातिर लूट की वारदात के बाद रक्षा विहार की ओर जाते दिखे है. डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक पूरे शहर में चेंकिंग कर बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
















Leave a Reply