शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, तटीय इलाकों में मचा हड़कंप

Spread the love

कानपुर से सटे शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर को पार कर 112.020 मीटर पर पहुंच गया है जिससे तटीय इलाकों में पानी घुसने से हड़कंप मच गया है. स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लगातार मॉनिटरिंग के साथ आश्रय स्थल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि यह स्थिति अनवरत वर्षा और हरिद्वार एवं नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी के यहां पहुंचने का कारण हुई. इसके मद्देनज़र कानपुर और शुक्लागंज में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी गयीं है. तटीय गांवों और निचले इलाके के लोगों से तत्काल खाली करने के लिए कहा जा रहा है.

इसके अलावा एक रैन बसेरा और दो आश्रय स्थल भी बनाने के निर्देश प्रशासन दे चुका है. बता दें कि बुधवार की सुबह छह बजे गंगा का जल स्तर 112.020 मीटर पर पहुंच गया है, जो की चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 2 सेंटीमीटर ऊपर गंगा बह रही है. एडीएम सिटी सुशील कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. लगातार बढ़ते जल स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *