UP के बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम व पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने नाबालिग से रेप करने और फिर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपित मोनू को मार गिराया है.

आरोपी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था. हालांकि इस एनकाउंटर में स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली जा लगी. मोनू पर कई जिलों में गंभीर केस दर्ज थे.
1 अगस्त को किया था रेप और मर्डर: दरअसल, बीते 1 अगस्त को ककोड़ में मोनू नाम के युवक ने नाबालिग बच्ची से रेप किया और फिर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद से मोनू फरार चल रहा था. मुठभेड़ के दौरान मोनू का एक साथी फरार हो गया.पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग कर रही है. बदमाशों की फायरिंग में स्वाट टीम का एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं. इससे दोनों की जान बच गई.
मौके से पिस्टल व बाइक बरामद: पुलिस ने मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 1 अगस्त की घटना के बाद से मोनू वांछित था. उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसका नाम मोनू है और यह फतेहपुर जादौन गांव के चोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. यह विगत 31/1 तारीख की रात में ककोर थाना अंतर्गत बैर रेलवे स्टेशन पर परिसर में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या जैसी जघन्य घटना कारित किया था और इस पर 500 का इनाम घोषित था और यह वांछित था.
















Leave a Reply