सावन के दूसरे सोमवार के दिन कुछ विशेष साग्रियों को शिवलिंग पर अर्पित करें तो सभी नवग्रह शांत होकर जीवन में शांति और सफलता लेकर आते हैं. आज सावन का दूसरा सोमवार है जो विशेष है. विशेष इसलिए क्योंकि इस दिन सोम प्रदोष व्रत का भी संयोग हो रहा है. शास्त्रों के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार को सुबह जल्दी उठें, स्नानादि करें और साफ कपड़े धारण करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और 5 सामग्री से शिवलिंग पर अभिषेक करें ताकि सभी नवग्रह को शांत किया जा सके.
शिव पूजन का मुहूर्त: सावन के दूसरे सोमवार यानी आज 10 अगस्त को शिव जी की पूजा का करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05.47 से लेकर सुबह 07.27 बजे तक रहने वाला है. वहीं एक और मुहूर्त सुबह 09.07 बजे से लेकर सुबह 10.47 तक होगा.
नवग्रह शांति के लिए शिवलिंग का अभिषेक
शुद्ध जल से अभिषेक: सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल से अभिषेक करें. शिव पूजन का यह सबसे सरल और प्रसिद्ध विधि है. शुद्ध जल से शिवलिंग पर अभिषेक करने से जीवन में शांति, समृद्धि आती है. कुंडली में सभी नवग्रह शांत होते हैं.
शुद्ध दूध से अभिषेक: कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब या कमजोर है तो सावन सोमवार के दिन शुद्ध दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करें. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और भावनाएं संतुलित रहती हैं.
शुद्ध शहद से अभिषेक: गुरु और शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर शुद्ध शहद से अभिषेक करें. मान्यताओं के अनुसार ऐसे करने से वाणी में मधुरता, संबंधों में सौहार्द व सकारात्मकता आती है. दांपत्य जीवन से परेशानियों का अंत होता है.
काले तिल से अभिषेक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काले तिल को शिव जी के ऊपर सावन सोमवार के दिन अर्पित करने से शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों व छाया ग्रह राहु-केतु के कारण काम में आ रहीं बाधाओं का अंत होता है. जीवन पटरी पर आती है.
गन्ने के रस से अभिषेक: सावन सोमवार पर शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करना अति शुभ फलदायी माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसके साथ ही सभी ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है.
















Leave a Reply