झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज; कंटीले तारों से कई छात्र घायल

Spread the love

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं. वहीं, धरना शुरू कर दिया है. इन्हें रोकने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात हैं.

‘विधानसभा घेराव’ के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र प्रदर्शनकारी विक्रम कुमार ने कहा- हेमंत सोरेन जी, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था. हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे. हमने कोई गाली-गलौज भी नहीं की थी. अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, यह ठीक नहीं है.

एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा- पुलिस बैरिकेडिंग के पास विरोध कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया. लाठी का इस्तेमाल सिर्फ कमर के नीचे किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने हमारे सिर, हाथों, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया। यह सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है.

पुलिस प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की तो छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए. विधानसभा को चारों तरफ से 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. वहीं, 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में शामिल हुए.

इस बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया. छात्र झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *