मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी: 3 मजदूरों की मौत, चार मजदूर मलबे में दबे

Spread the love

मथुरा में सुबह 7 बजे निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की सटरिंग गिर गई नाइट शिफ्ट में वहां पर काम चल रहा था। जिसके चलते साइट पर कई मजदूर थे. हादसे में एक मजदूर की मौत और कई के घायल होने की सूचना है. मरने वाले मजदूर की पहचान शिवराम के रूप में हुई है. हादसे के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को रेस्क्यू करने का काम जारी है. हादसा थाना कोतवाली वृंदावन के रूक्मणी बिहार इलाके की है.

मुख्यमंत्री योगी ने लिया हादसे का संज्ञान: मथुरा में हुए इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत श्रमिकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि मृतक मजदूरों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए. साथ ही उन्होंने हादसे में घायल मजदूर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और शटरिंग की मजबूती को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.

शिवराम के शव से लिपटकर रोते हुए पत्नी और बेटी.

मजदूर के परिजन बोले- हमें न्याय चाहिए: वहीं मरने वाले मजदूर शिवराम के साले की बेटी मनीषा ने बताया- मॉल में तीन साल से काम चल रहा है. शिवराम 6 अगस्त को काम पर आए थे. उसने 7 अगस्त से काम करना शुरू किया था. आज हादसे में उनकी मौत हो गई. हमारे परिवार के सदस्य की मौत हुई है. हम लोग न्याय मांग रहे हैं लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है. हमें न्याय चाहिए.

मौके पर एक की मौत, इलाज के दौरान दो ने दम तोड़ा: रेस्क्यू के बाद चारों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.  तीन अन्य मजदूर घायल थे.  घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया. इलाज के दौरान दो अन्य घायल मजदूरों ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर तीन हो गई. फिलहाल एक घायल मजदूर का इलाज चल रहा है.

शिवराम के साले की बेटी मनीषा का कहना है कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है. ओमेक्स मॉल के प्रबंधक बोले- आज तीन से चार मजदूर काम पर थे ओमेक्स मॉल के प्रबंधक आर के जैन ने बताया- आज सुबह में कंक्रीट करते समय छज्जा गिर गया. जिसमें एक मजदूर दब गया. उसकी मौत की सूचना मिली है. यहां पर वैसे तो 50 मजदूर रोज काम करते हैं लेकिन आज सुबह में तीन चार- मजदूर ही काम पर थे जिस मजदूर की मौत हुई है वो कुछ दिनों पहले ही यहां पर काम पर आया था. हादसा कैसे हुआ। इसकी जानकारी की जा रही है.

चार मजदूर मलबे में दबे: हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, सीएफओ और सीओ समेत पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी चार मजदूरों को बाहर निकाला. सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एसपी सिटी राजीव सिंह ने बताया कि रुक्मणी विहार स्थित ओमैक्स की कमर्शियल साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था. यहां एक प्रोजेक्शन छज्जा निकाला जा रहा था. इसके लिए शटरिंग लगाई गई थी. अचानक शटरिंग गिरने से चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *