UP के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर और ऑल्टो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के बिंदोरा चौराहे के पास लगभग 11:30 बजे हुआ.बताया जाता है कि तेज रफ्तार डंपर रामनगर की ओर से आ रहा था, जबकि कार अल्टो कार (UP32CD0221) सवार बहराइच से दवा लेकर आ रहे थे. इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. गाड़ी में पांच लोग सवार थे.
ये हादसा बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिदौरा चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ.जानकारी के मुताबिक बाराबंकी की ओर से जा रही एक ऑल्टो कार को रानी बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से सामने से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार पांच लोगों में से एक महिला और 3 पुरुषों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कार के उड़े परखच्चे: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने ऑल्टो कार के ड्राइवर साइड के विपरीत हिस्से में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार का वह पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए. धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़े.
स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत करते हुए कार के दरवाजे और बॉडी को तोड़कर अंदर लहूलुहान फंसे सभी कार सवार लोगों को बाहर निकाला. हादसे का खौफनाक मंजर देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई.सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
















Leave a Reply