CSJMU के AI मंथन 2.0 में पहुंचीं राज्यपाल: स्टार्टअप के फाउंडर से पूछी खूबियां, देशभर के विशेषज्ञ जुटे

Spread the love

कानपुर में CSJMU में आयोजित एआई मंथन 2.0 के तहत लगाई गई स्टार्टअप प्रदर्शनी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निरीक्षण किया. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों ने अपने एआई स्टार्टअप्स और मॉडल्स का प्रदर्शन किया.

इस भव्य आयोजन में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, तकनीकी विश्वविद्यालयों और युवा इनोवेटर्स ने एआई आधारित अपने-अपने आधुनिक स्टार्टअप्स और मॉडल्स को प्रस्तुत किया.

प्रदर्शनी के दौरान राज्यपाल ने एक-एक कर विभिन्न स्टॉल्स का जायजा लिया और युवा उद्यमियों व छात्रों से उनके एआई प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में एआई के उपयोग पर आधारित मॉडल्स की सराहना की और युवाओं को अपने विचारों को व्यावसायिक धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया.

एआई मंथन 2.0 में प्रदेश के कोने-कोने से आए शिक्षण और शोध संस्थानों ने भाग लिया. इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम को बढ़ावा देना तथा छात्रों के नवाचारों को निवेशकों व उद्योग जगत से जोड़ना रहा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि एआई मंथन 2.0 के माध्यम से हमारे छात्रों और प्रदेश भर के युवा इनोवेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *