UP के गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल के चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक निजी वैन गुरुवार सुबह संत चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई. गनीमत रही वैन पलटी नहीं। हादसे में वैन में सवार चारों बच्चे बाल-बाल बच गए. किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई.
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक वैन प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. वैन को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था. संत चौक के पास अचानक वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी.
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. हालांकि वैन में सवार करीब 13-14 वर्ष के चारों बच्चों को कोई चोट नहीं आई. बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया.
पुलिस ने बताया कि यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी. बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर निजी तौर पर इस वैन की व्यवस्था बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए की थी. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
















Leave a Reply