एटा के कासगंज में देवर-भाभी ने एकसाथ नहर में कूदकर दी जान, घर से निकलते बोले- ‘मरने जा रहे’

Spread the love

कासगंज में गुरुवार सुबह देवर-भाभी के शव घर से करीब 13 किमी दूर नहर में मिले. दोनों 9 दिन पहले घर से निकले थे. बड़े भाई के मुताबिक, भाई ने फोन करके कहा था कि वह और उसकी भाभी नहर के पास हैं, आत्महत्या करने जा रहे हैं. इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए थे.

युवक-युवती की पहचान मानौटा के रहने वाले कृष्णकांत (27) और उसके बड़े भाई पंकज की पत्नी प्रियंका के रूप में हुई. महिला पति के साथ पानीपत में रहती थी, जबकि कृष्णकांत गांव में रहता था. पुलिस की जांच में सामने आया कि देवर भाभी के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था. दोनों अपने-अपने घरों से मिलने के लिए निकले थे.

गांव वालों ने गुरुवार सुबह नहर में दो शव उतराते हुए देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. पिकनिक पॉइंट पर मिला दोनों का सामान कासगंज के नदरई स्थित हजारा नहर के पिकनिक पॉइंट के पास 8 सितंबर को एक थैले में कुछ सामान मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में कृष्णकांत और प्रियंका के लापता होने की जानकारी सामने आई. पुलिस को मौके से दोनों के पर्स, कपड़े और अन्य सामान मिला. सामान को सुरक्षित रखकर जांच शुरू की गई.

पुलिस और PAC फ्लड यूनिट ने कई दिनों तक नहर में दोनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला था. पर्स में मिले जेवर, नकदी और फोटो पुलिस को एक पर्स से सोने की ज्वैलरी, 4,510 रुपए नकद और प्रियंका की पासपोर्ट साइज फोटो मिली थी. दूसरे पर्स में बिंदी और पासपोर्ट साइज फोटो थीं. इसके अलावा जेंट्स वॉलेट से चार ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 510 रुपए नकद मिले.

थानाध्यक्ष विदेश राठी ने बताया- “देवर-भाभी के शव मिले हैं. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच की जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *